June 8, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

लोहाघाट में 45 लाख की लागत से बन रही बीएचयू लैब,डीएम ने किया निरीक्षण

लोहाघाट में जल्द शुरू होगी अत्याधुनिक बीएचयू लैब — ग्र को मिलेगी बड़ी राहत
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन लैब का किया निरीक्षण, 45 लाख की लागत से बन रही सुविधा
चम्पावत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की “आदर्श चम्पावत 2030” परिकल्पना के तहत जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक रूप दिया जा रहा है। इसी कड़ी में लोहाघाट में अत्याधुनिक बेसिक हेल्थ यूनिट (बीएचयू) लैब का निर्माण तेज़ी से जारी है।
यह सुविधा क्षेत्र की ग्रामीण आबादी के लिए बड़ी राहत साबित होगी, क्योंकि अब जांचों के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।शुक्रवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत 45 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन बीएचयू लैब का निरीक्षण किया।
उन्होंने कार्यदायी संस्था सीएनडीएस (उत्तराखंड पेयजल निर्माण इकाई) को निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा और उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए।डीएम ने कहा कि लैब के शुरू होने से लोहाघाट और आसपास के गांवों को अत्यधिक लाभ मिलेगा। अब ब्लड टेस्ट, पैथोलॉजी और अन्य आवश्यक जांचें स्थानीय स्तर पर ही संभव होंगी, जिससे मरीजों को सुविधा और समय की बचत होगी।लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी ने बताया कि लैब के संचालन के बाद अस्पताल की सेवाएँ और अधिक सशक्त होंगी। पहले जो जांचें बाहर के बड़े अस्पतालों में करवानी पड़ती थीं, वे अब यहीं उपलब्ध होंगी।निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी नीतू डांगर, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद सौरभ नेगी सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

शेयर करे