खटीमा ब्रेकिंग: तुषार हत्याकांड के मुख्य आरोपी हाशिम को पुलिस एनकाउंटर में घायल कर पकड़ा
झनकट चौकी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई चाकूबाजी प्रकरण में खटीमा पुलिस को मिली सफलता, घायल हाशिम को अस्पताल में भर्ती किया
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के खटीमा में 12 दिसंबर शुक्रवार रात रोडवेज बस स्टैंड के पास पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में चाकूबाजी हुई थी। इस हमले में 24 वर्षीय तुषार शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त सलमान और अभय गंभीर रूप से घायल हो गए । मुख्य आरोपी हाशिम पुत्र अबरार 13-14 दिसंबर की मध्य रात्रि झनकट चौकी क्षेत्र के ईंट भट्ठे में छिपा था, जहां खटीमा कोतवाली पुलिस और SOG टीम ने घेराबंदी की ।
आरोपी हाशिम ने पुलिस पर गोली चलाई, जवाबी फायरिंग में उसके दाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है ।
घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया था, प्रशासन ने धारा 163 लागू कर दी और आरोपी के पिता की चाय की दुकान पर बुलडोजर चलाया । खटीमा कोतवाली प्रभारी विजेंद्र शाह के नेतृत्व में पुलिस ने यह कार्रवाई की, एसएसपी ने इसे अपराधियों को संदेश बताया ।
तुषार हत्याकांड के मुख्य आरोपी हाशिम पुलिस मुठभेड़ में घायल, पकड़ा

More Stories
अमोड़ी में मेडिकल स्टोरों पर छापा, दो के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति
मुख्यमंत्री चैम्पियन ट्रॉफी ‘खेल महाकुंभ 2026-27’ की तैयारियों को लेकर एडीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
आरक्षित वन क्षेत्र में पत्थर तोड़ने से रोका तो वन दरोगा पर हमले का प्रयास, दो नामजद समेत 10 पर मुकदमा