April 23, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

ठांटा गांव में गुलदार का रात में हमला, आंगन से घसीटकर खेत में फेंकी गई महिला, लोहाघाट अस्पताल में भर्ती

ठांटा गांव में गुलदार का रात में हमला, आंगन से घसीटकर खेत में फेंकी गई महिला, लोहाघाट अस्पताल में भर्ती
एक माह में दो लोगों की जान ले चुका है गुलदार, वन विभाग अब तक दो गुलदार पकड़ चुका, फिर भी दहशत बरकरार
चंपावत।लोहाघाट।

चंपावत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले एक माह के भीतर गुलदार दो लोगों को मौत के मुंह में धकेल चुका है, जबकि वन विभाग अब तक दो गुलदारों को पकड़ चुका है, बावजूद इसके लोगों में दहशत बनी हुई है।ताजा मामला लोहाघाट क्षेत्र के ठांटा गांव का है, जहां शनिवार देर रात लगभग 9:30 बजे अनुसूचित बस्ती में रहने वाले दीपक राम की पत्नी रेनू देवी पर गुलदार ने घात लगाकर जानलेवा हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि गुलदार ने रेनू देवी को आंगन से दबोच लिया और दो–तीन खेत नीचे की ओर घसीटकर फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया और एक बड़ी अनहोनी टल गई।घायल रेनू देवी का उपचार लोहाघाट के उप जिला अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता एवं ग्राम प्रधान मोहित पाठक ने तत्काल जिलाधिकारी मनीष कुमार को अवगत कराया। सूचना पर वन विभाग की टीम रात करीब 11 बजे गांव पहुंची और मौके का मुआयना कर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। टीम ने रातभर गांव और आसपास के क्षेत्रों में गश्त कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी।

शेयर करे