April 23, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

योग प्रशिक्षण एवं व्यक्तित्व निर्माण कार्यशाला संपन्न, प्रतिभागियों को मिला सम्मान

योग प्रशिक्षण एवं व्यक्तित्व निर्माण कार्यशाला संपन्न, प्रतिभागियों को मिला सम्मान
लोहाघाट, 11 दिसंबर।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) लोहाघाट में चल रही तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण एवं व्यक्तित्व निर्माण कार्यशाला का गुरुवार को समापन हुआ। कार्यशाला का संचालन संयोजक डॉ. एल. एस. यादव ने किया।
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक ने सभी प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं, इसलिए उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहकर योग और प्राणायाम की बारीकियों को विद्यालय स्तर तक पहुंचाना चाहिए।
कार्यशाला के सफल आयोजन में आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. संतोष गंगवार, शिक्षक लक्ष्मण सिंह मेहता, योगाचार्य ललित मोहन पुनेठा, योग अनुदेशिका सोनिया आर्य, आयुष्मान आरोग्य केंद्र की चिकित्साधिकारी डॉ. जेबा मालिक तथा विजय देउपा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।आज के सत्र में ब्रह्मकुमारी मिशन की बहन बंदना ने भी शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग और ध्यान पर व्याख्यान दिया।
कार्यशाला में प्रभारी प्राचार्य डी. एस. खेतवाल, प्रवक्ता कृष्ण सिंह ऐरी, दीपक सोराडी, बालक मिश्रा और नवीन उपाध्याय का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम में बेसिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के 36 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहभागिता की। इससे पूर्व डायट परिवार ने ब्लॉक प्रमुख का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया।

शेयर करे