April 23, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

रात के अंधेरे में डीएम स्वयं पहुंचे जंगल गुलदार को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरो का किया निरीक्षण

रात के अंधेरे में जंगल का साया… डीएम की देर रात गश्त, ग्रामीणों को मिली सुरक्षा की गारंटी
चम्पावत, 11 दिसंबर
लोहाघाट के मंगोली क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता से दहशत के बीच जिलाधिकारी मनीष कुमार ने देर रात खुद जंगल पहुंचकर ग्रामीणों की सुरक्षा का जायजा लिया। ठंड और अंधेरे में वन विभाग की गश्त में शामिल होकर उन्होंने पिंजरे, ट्रैप कैमरे और रात्रि गश्त की व्यवस्था परखी।
ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोपरि: डीएम के सख्त निर्देशडीएम ने अधिकारियों को मजबूत पिंजरे लगाने, कैमरों की संख्या बढ़ाने और दिन-रात गश्त तेज करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा, “ग्रामीणों की सुरक्षा से बड़ा कोई कार्य नहीं। प्रशासन हर हाल में उनके साथ खड़ा है।” मंगोली में 10 ट्रैप कैमरे और 2 पिंजरे लगाए गए हैं, जबकि बराकोट के धरगड़ा में भी अलर्ट बढ़ाया गया।वन विभाग की टीमें सतर्क,
ग्रामीणों में लौटा भरोसा
एसडीओ फॉरेस्ट सुनील कुमार ने बताया कि टीमें गुलदार की गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। डीएम की अचानक उपस्थिति से ग्रामीणों में विश्वास जगा। निरीक्षण में अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल, जिला अर्थ एवं संख्या धिकारी दीप्तकीर्ति तिवारी, डीओ पीआरडी जसवंत खड़ायत समेत वनकर्मी मौजूद रहे। प्रशासन ने युद्धस्तर पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

शेयर करे