बाराकोट का तेजस बना सामाजिक विज्ञान महोत्सव चैंपियन, डीएम ने किया सम्मानित
चम्पावत ।
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बाराकोट के कक्षा-7 के होनहार छात्र तेजस अधिकारी ने राज्य स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव में प्रथम स्थान हासिल कर चम्पावत का मान बढ़ाया। पिथौरागढ़ के डीडीहाट डाइट में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में उन्होंने बाजी मारी।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जिला सभागार में आयोजित समारोह में तेजस को सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने तेजस के पिता दयाल सिंह अधिकारी को शॉल ओढ़ाकर सम्मान दिया।डेटा साइंटिस्ट बनने का सपनातेजस ने सफलता का श्रेय माता-पिता को देते हुए कहा कि वह बड़ा होकर डेटा साइंटिस्ट बनेगा। उनकी लगन और लक्ष्य की सभी ने सराहना की।कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, जिला शिक्षा अधिकारी मान सिंह, प्रधानाचार्य आशीष ओली समेत अधिकारी मौजूद रहे।
बाराकोट का तेजस बना सामाजिक विज्ञान महोत्सव चैंपियन, डीएम ने किया सम्मानित

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार