ग्रामीणों के घर-घर जाकर डीएम ने परखी मनरेगा योजनाएं, गुणवत्ता पर सख्त निर्देश
चम्पावत।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत डिगडाई के बिलाट सौंन तोक का स्थलीय निरीक्षण कर मनरेगा व अन्य विकास कार्यों की प्रगति जानी। उन्होंने चैन लिंक फेंसिंग, सीसी मार्ग और गौशाला का बारीकी से अवलोकन किया।
ग्रामवासियों से सीधा संवाद, समस्याओं का लिया जायजाडीएम ने घर-घर जाकर बिजली, पानी, सड़क व सिंचाई की समस्याएं सुनीं तथा त्वरित समाधान के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्य उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री से मानक अनुसार पूर्ण हों, ताकि ग्रामीणों को लंबा लाभ मिले।सूचना बोर्ड अनिवार्य, लापरवाही बर्दाश्त नहीं
निरीक्षण में पारदर्शिता के लिए हर कार्य स्थल पर योजना विवरण वाला बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। जिला विकास अधिकारी दिनेश सिंह दिगारी, खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी समेत अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने समयबद्ध पूर्णता व नियमित मॉनिटरिंग पर जोर दिया।
ग्रामीणों के घर-घर जाकर डीएम ने परखी मनरेगा योजनाएं, गुणवत्ता पर सख्त निर्देश

More Stories
टनकपुर की टाल से बरामद अवैध लाखों मूल्य की लकड़ी के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
फिट इंडिया अभियान के तहत 36वीं वाहिनी आईटीबीपी में ‘संडे ऑन साइक्लिंग’ का आयोजन
मायावती आश्रम में योग दिवस काउंटडाउन कार्यक्रम आयोजित, स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग का दिया संदेश