June 6, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

विश्व पर्यावरण दिवस पर ककनई में वृक्षारोपण, छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा

विश्व पर्यावरण दिवस पर ककनई में वृक्षारोपण, छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा
संवाददाता चम्पावत। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम सभा ककनई स्थित विद्यालय में बायफ (BAIF) चम्पावत द्वारा नेस्ले इंडिया के सीएसआर कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा छह से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना समन्वयक प्रताप रावत ने किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी दी। बायफ देहरादून के वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक मृणाल आर्य ने मुख्य अतिथि आर-सेटी के पूर्व निदेशक चिलकोटी तथा वन विभाग के रेंजर चंद्रशेखर भट्ट का स्वागत किया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अपर सचिव मनमोहन मैनाली वर्चुअल माध्यम से जुड़े। उन्होंने छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों से संवाद कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। साथ ही ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों से गांव के विकास संबंधी विषयों पर चर्चा की।
इस दौरान नेस्ले इंडिया एवं बायफ द्वारा ककनई ग्राम सभा में जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए तारबाड़, सोलर वाटर लिफ्ट सिंचाई योजना, विद्यालय में स्मार्ट क्लास तथा शुद्ध पेयजल के लिए वाटर फिल्टर स्थापित करने जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई। इन योजनाओं का लाभ ककनई और मंच ग्राम पंचायतों को मिलने की उम्मीद है।
प्रतियोगिताओं में सामान्य ज्ञान वर्ग में किरण रावत प्रथम, सरस्वती द्वितीय और हीरा मेहर तृतीय स्थान पर रहे। वहीं ड्रॉइंग प्रतियोगिता में नीरू भंडारी प्रथम, रश्मि विनवाल द्वितीय तथा तनु रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में बायफ के वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक मृणाल आर्य, परियोजना प्रभारी प्रताप रावत, फील्ड कोऑर्डिनेटर विमला खर्कवाल, देवेंद्र दुमागा, मोहित कंसल, हिमांशी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

शेयर करे