चम्पावत में मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण, तीन दवाओं के नमूने लिए गए
चम्पावत। जनपद में नकली और अमानक दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने के लिए औषधि नियंत्रण विभाग ने शनिवार को पुलिस लाइन क्षेत्र स्थित मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। अभियान के तहत तीन मेडिकल प्रतिष्ठानों की जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान ड्रग लाइसेंस की वैधता, दवाओं के स्टॉक, क्रय-विक्रय अभिलेखों तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की जांच की गई। औषधि निरीक्षक हर्षिता ने मेडिकल संचालकों को बिना चिकित्सकीय परामर्श के एंटीबायोटिक दवाएं एवं कफ सिरप का विक्रय नहीं करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी मेडिकल फर्में लाइसेंस की शर्तों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम-1940 और नियमावली-1945 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के दौरान तीन दवाओं के नमूने भी जांच के लिए संग्रहित कर राजकीय विश्लेषणशाला भेजे गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नकली और प्रतिबंधित दवाओं के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। निरीक्षण के दौरान सहायक दिनेश फर्त्याल भी मौजूद रहे।
चम्पावत में मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण, तीन दवाओं के नमूने लिए गए

More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर ककनई में वृक्षारोपण, छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा
झिरकुनी में गुलदार का खौफ, शाम होते ही घरों में कैद हो रहे ग्रामीण
टनकपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, जमीन में दबाकर छिपाई गई लाखों की अवैध लकड़ी बरामद