June 6, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

झिरकुनी में गुलदार का खौफ, शाम होते ही घरों में कैद हो रहे ग्रामीण

झिरकुनी में गुलदार का खौफ, शाम होते ही घरों में कैद हो रहे ग्रामीण

संवाददाता बाराकोट। विकासखंड बाराकोट की ग्राम पंचायत झिरकुनी में गुलदार की लगातार गतिविधियों से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार गुलदार कई बार गांव के आसपास दिखाई दे चुका है, जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना और पशुओं को चराने ले जाना जोखिम भरा हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि शाम ढलते ही लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर विशेष चिंता बनी हुई है। ग्राम प्रधान नवीन चंद्र जोशी ने वन विभाग को लिखित एवं मौखिक रूप से सूचना देकर क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने, पिंजरा लगाने तथा आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रेंजर राजेश जोशी ने ग्रामीणों और युवाओं के साथ बैठक कर बचाव एवं सतर्कता संबंधी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि आबादी वाले क्षेत्र में गुलदार की गतिविधि बढ़ती है तो विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंचेगी।
ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों से सतर्क रहने, बच्चों को अकेले बाहर न भेजने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग और ग्राम पंचायत को देने की अपील की है। वहीं ग्रामीणों ने समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर किसी अप्रिय घटना की आशंका भी जताई है।
फोटो परिचय… ग्रामीणों से बात करते रेंजर राजेश जोशी

शेयर करे