June 5, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

टनकपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, जमीन में दबाकर छिपाई गई लाखों की अवैध लकड़ी बरामद

टनकपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, जमीन में दबाकर छिपाई गई लाखों की अवैध लकड़ी बरामद
टनकपुर। शारदा रेंज टनकपुर क्षेत्र में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लकड़ी टाल से लाखों रुपये मूल्य की अवैध बेशकीमती लकड़ी बरामद की है। वन माफियाओं ने विभाग की नजरों से बचने के लिए लकड़ी को जमीन में गड्ढे खोदकर दबा दिया था तथा ऊपर से कूड़े के ढेर लगाकर छिपा रखा था।
जानकारी के अनुसार, तराई पूर्वी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) कुंदन कुमार के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने संदिग्ध स्थल पर औचक छापा मारा। कार्रवाई के दौरान मौके पर करीब छह घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद जमीन और कूड़े के ढेरों के नीचे छिपाकर रखी गई बड़ी मात्रा में अवैध लकड़ी बरामद कर अपने कब्जे में ले ली।
वन विभाग की कार्रवाई की भनक लगते ही टाल स्वामी मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए वन विभाग और पुलिस की टीम सक्रिय हो गई है। इस बड़ी बरामदगी के बाद क्षेत्र में सक्रिय वन माफियाओं पर शिकंजा कसने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, मामले में वन विभाग की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया जाना अभी बाकी है।

शेयर करे