बारात के वाहनों पर गिरा मलबा, स्वाला में कंपनी पर लापरवाही का गंभीर आरोप
चम्पावत, 12 दिसंबर।
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के स्वाला डेंजर जोन में निर्माण कंपनी की लापरवाही से बारात के दो वाहन बाल-बाल बचे। बीती रात चम्पावत खर्ककार्की से अमोडी लौट रही बारात पर पहाड़ी से पोकलैंड मशीन द्वारा गिराए मलबे की चपेट में एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।बाराती गौरव कार्की ने बताया कि न बैरिकेडिंग थी, न कोई कर्मचारी तैनात।
मलबा गिरते ही कंपनी कर्मियों से तीखी बहस हुई। बारातियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोहाघाट और कंपनी पर जान जोखिम में डालने का आरोप लगाया।
एनएच ने अब बैरिकेडिंग लगाई, पुलिस तैनात की है अधिशासी अभियंता दीपक जोशी ने कहा कि स्लोप ट्रीटमेंट कार्य चल रहा था, लेकिन वाहन चालक इंतजार नहीं करते। शुक्रवार से बैरिकेडिंग और पुलिस तैनाती कर दी गई है।
बारात के वाहनों पर गिरा मलबा, स्वाला में कंपनी पर लापरवाही का गंभीर आरोप

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार