June 7, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

नशे में वाहन चलाना कैंटर चालक को पड़ा भारी, वाहन सीज

चम्पावत। जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में लोहाघाट पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक चालक को गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज कर दिया।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर जनपद में सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थाना क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को थाना लोहाघाट पुलिस टीम द्वारा कस्बा क्षेत्र में सघन चेकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान एक कैंटर चालक को शराब के नश में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने चालक दिनेश चन्द्र चौबे निवासी चौबे गांव, लोहाघाट को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। साथ ही वाहन संख्या UK04CB 3967 (कैंटर) को सीज कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा उसका ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का पालन करें और शराब पीकर वाहन न चलाएं, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
पुलिस टीम में
अपर उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र प्रसाद, कांस्टेबल अनिल शर्मा और कांस्टेबल भारत भूषण शामिल रहे।

शेयर करे