चम्पावत। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की जिला इकाई ने खटीमा में वरिष्ठ पत्रकार दीपक फुलेरा के खिलाफ दर्ज मुकदमे पर कड़ी नाराजगी जताई है। संगठन ने इसे पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर सीधा हमला बताते हुए तत्काल मुकदमा निरस्त करने की मांग उठाई है।
संगठन की ओर से सांसद एवं पूर्व रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र खटीमा में जन-सरोकारी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकार के खिलाफ द्वेषपूर्ण कार्रवाई की गई है।
ज्ञापन में बताया गया कि पत्रकार दीपक फुलेरा ने चकरपुर क्षेत्र में गैस आपूर्ति में देरी और उपभोक्ताओं की लंबी कतारों को लेकर ग्राउंड रिपोर्ट तैयार की थी। यह खबर आम जनता की समस्याओं को उजागर करने से जुड़ी थी।
संगठन के अनुसार, रिपोर्ट से नाराज एक स्थानीय भाजपा नेता की तहरीर पर पुलिस ने बिना प्रारंभिक जांच के ही अपराध संख्या 0090, दिनांक 27 मार्च 2026 को धारा 353(1)(B) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

पत्रकार संगठन ने आरोप लगाया कि आम नागरिकों की शिकायतों पर जहां कार्रवाई में देरी होती है, वहीं सत्ताधारी दल के पदाधिकारी की शिकायत पर बिना पर्याप्त साक्ष्य के त्वरित मुकदमा दर्ज करना निष्पक्षता पर सवाल खड़े करता है।
नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के संगठन मंत्री गिरीश सिंह बिष्ट, सूरी पंत सहित जिले के पत्रकारों ने मामले की निष्पक्ष जांच, मुकदमे की निरस्तीकरण और पत्रकारों के उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की है।

More Stories
आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया, 20वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी
नशे में वाहन चलाना कैंटर चालक को पड़ा भारी, वाहन सीज
लोहाघाट में 1 आयुर्वेदिक अस्पताल 2 मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस