चंपावत। शहर के एक होटल के कमरे में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में सिप्टी सैंदर्क निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। जानकारी के अनुसार, कमरे का दरवाजा लंबे समय तक नहीं खुलने पर होटल स्वामी ने खिड़की से झांककर देखा तो बाथरूम में व्यक्ति गिरा हुआ दिखाई दिया,
जिस पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी देवनाथ गोस्वामी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। अंदर बाथरूम में नवीन रैंसवाल (पुत्र रंजीत सिंह), उम्र 47 वर्ष, निवासी सिप्टी सैंदर्क मृत अवस्था में पाया गया।कमरे से एक आधी शराब की बोतल भी बरामद हुई है। फॉरेंसिक टीम ने होटल के कमरे से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More Stories
विधायक के कमीशन के आरोपों को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन ने खारिज किया
NPS-UPS के विरोध में कर्मचारियों ने किया पेंशन उपवास, OPS बहाली की उठाई मांग
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का शाल ओढ़ाकर किया स्वागत