158 चालान, 3 वाहन जब्त—चंपावत में एआरटीओ का सघन चेकिंग अभियान
चंपावत। सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से 8-9 दिसंबर को जिले के प्रमुख स्थानों पर एआरटीओ प्रवर्तन मनोज बगोरिया के निर्देश पर व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान में ओवरलोडिंग, हेलमेट-सीटबेल्ट उल्लंघन, तेज गति और अन्य नियम तोड़ने वालों पर सख्ती की गई।कुल 158 चालान जारी हुए, 3 वाहन जप्त किए गए और 20 दस्तावेज जब्त हुए। हेलमेट न पहनने पर 57, सीटबेल्ट पर 48, तेज रफ्तार पर 18, ड्रिंक एंड ड्राइव पर 2 तथा टैक्स न जमा करने पर 9 चालान हुए।आरआई(टी) के साथ संयुक्त अभियान में वाहनों की यांत्रिक स्थिति भी जांच ली गई। चालकों को जागरूक किया गया कि नियम पालन से दुर्घटनाएं रुकेंगी और सभी सुरक्षित रहेंगे।

More Stories
चम्पावत की साहित्यिक विरासत को सहेजने की पहल, साहित्यकारों की जानकारी जुटाई जा रही
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक और कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन तेज करने की तैयारी
स्कूटी रपटने से महिला की मौत, पति गंभीर घायल