चंपावत में गन हाउस का औचक निरीक्षण, सुरक्षा और अभिलेखों पर सख्त निर्देश
चंपावत। कानून व्यवस्था को मजबूत करने के तहत बुधवार को चंपावत नगर क्षेत्र स्थित लाइसेंसी गन हाउस का पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया।
क्षेत्राधिकारी चंपावत और उपजिलाधिकारी (एसडीएम) चंपावत ने मौके पर पहुंचकर स्टॉक, सुरक्षा व्यवस्था और अभिलेखों की बारीकी से जांच की।
निरीक्षण के दौरान गन हाउस में रखे गए हथियारों व कारतूसों के भौतिक स्टॉक का मिलान स्टॉक पंजिका से किया गया, जो सही पाया गया।
शस्त्र भंडार की सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और स्ट्रांग रूम की स्थिति का भी जायजा लिया गया।लाइसेंस धारकों को निर्देश दिए गए कि बिक्री, मरम्मत और जमा हथियारों से जुड़े सभी अभिलेख अद्यतन रखें और समय-समय पर पुलिस व प्रशासन को रिपोर्ट भेजें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्देशों का उल्लंघन मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
ज्ञान गंगा सम्मान-2026 से सम्मानित हुईं डॉ. सुमन पांडेय
आदर्श चम्पावत @2030 की प्रगति की वर्चुअल समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
विधायक के आंदोलन का असर,पांच दिन में होगी पुनौली उपकरण वितरण मामले की जांच,महाभ्रष्ट के बयान से पलटे