चम्पावत ।
*गोवा सिलेंडर ब्लास्ट संबंधी महत्वपूर्ण सूचना*
गोवा के एक क्लब में हुए भीषण सिलेंडर विस्फोट की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 23 लोगों की मृत्यु तथा कई लोगों के लापता होने की सूचना प्राप्त हो रही है।
इस गंभीर घटना को देखते हुए उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से दूरभाष पर विस्तृत वार्ता की है। मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया है कि गोवा में मौजूद उत्तराखण्ड के किसी भी नागरिक को किसी भी प्रकार की समस्या न हो तथा सभी को हर संभव सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए।
चम्पावत जिले के ऐसे किसी भी नागरिक के परिजन, जिनका कोई सदस्य इस घटनाक्रम में प्रभावित हुआ हो या उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा हो, वह तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं—
9456147974 (जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, चम्पावत)

More Stories
ज्ञान गंगा सम्मान-2026 से सम्मानित हुईं डॉ. सुमन पांडेय
आदर्श चम्पावत @2030 की प्रगति की वर्चुअल समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
विधायक के आंदोलन का असर,पांच दिन में होगी पुनौली उपकरण वितरण मामले की जांच,महाभ्रष्ट के बयान से पलटे