उधमसिंह नगर में तैनात एएसआई सुरेश सिंह ढेक का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
लोहाघाट। उत्तराखंड पुलिस में तैनात बिशंग मेदीढेक निवासी एएसआई सुरेश सिंह ढेक (37) के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को उनका अंतिम संस्कार पैत्रिक गांव बिशंग के श्मशान घाट में किया गया।
इस दौरान पुलिसकर्मियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।अंतिम संस्कार में एसपी अजय गणपति सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
चंपावत पुलिस लाइन से पहुंची पुलिस टुकड़ी ने शोक सलामी दी। सभी ने नम आंखों से अपने साथी को अंतिम विदाई दी।जानकारी के अनुसार, एएसआई सुरेश सिंह ढेक इन दिनों उधमसिंह नगर जिले में तैनात थे।
बीते दिनों वे अपने गृह जनपद लोहाघाट आए हुए थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। पांच दिसंबर को उन्हें उपचार के लिए उपजिला अस्पताल लोहाघाट लाया गया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें बरेली रेफर किया गया।
रविवार तड़के उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
मधुर व्यवहार वाले सुरेश सिंह ढेक की पुलिस विभाग और जनता में एक सम्मानित छवि थी। उनके निधन की खबर से पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र ढेक, योगेश मेहता, सुभाष बगौली, सचिन जोशी, दिनेश सिंह, गिरीश कुँवर, एलएम कुँवर, देवेन्द्र बोहरा, बलवंत गिरी, कैलाश बगौली, भोला बोहरा और जितेन्द्र साह आदि ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

More Stories
राम सिंह कैड़ा 396 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार
‘युवा उत्तराखंड’ पुस्तक के कवर पृष्ठ का लोकार्पण
800 रुपये में बिना जांच मेडिकल रिपोर्ट! जिला अस्पताल के ENT सर्जन ने मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए लिखी जांच