September 10, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

पत्रकार एकादश ने जिला प्रशासन को 39 रनों से हराया, राहुल महर ने जड़ा शतक

Dukan Ad
Dukan Ad

पत्रकार एकादश ने जिला प्रशासन को 39 रनों से हराया – जिला मुख्यालय गोरालचौड़ मैदान में सद्भावना क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन चंपावत।जिला प्रशासन और पत्रकार एकादश के बीच रविवार को रोमांचक क्रिकेट मुकाबला खेला गया। मुकाबले में पत्रकार एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 39 रनों से जीत दर्ज की। पत्रकार एकादश के कप्तान गिरीश सिंह बिष्ट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 146 रन बनाए। टीम के बल्लेबाज राहुल महर ने दमदार खेल दिखाते हुए 101 रनों की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा दिनेश भट्ट ने 18 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिला प्रशासन की टीम कप्तान चंदन बिष्ट के नेतृत्व में सिर्फ 107 रन पर ऑल आउट हो गई। प्रशासन की ओर से खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी ने 40 रन, जबकि जसवंत खड़ायत ने 30 रन बनाए राहुल ने शानदार 3 विकेट भी झटके। मैच में SDM अनुराग आर्या ने शानदार विकेट कीपिंग करते हुए तीन कैच लपके और गेंदबाजी में एक विकेट लेते हुए दर्शकों की सराहना बटोरी।। सतक और तीन विकेट लेने पर राहुल महर को मैन ऑफ द मैच मिला। फोटो –

शेयर करे