September 10, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में नेत्र सलान के युवक की मौत क्षेत्र में शोक की लहर

Dukan Ad
Dukan Ad

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में नेत्र सलान के युवक की मौत क्षेत्र में शोक की लहर

…नाइट क्लब में सैफ का काम करता था मनीष महर

लोहाघाट।
गोवा के अरपोरा में नाइट क्लब में शनिवार आधी रात को सिलेंडर विस्फोट से लगी भीषण आग से 23 से अधिक लोगों की मौत हो गई। जिनमें अधिकतर नाइट क्लब के कर्मचारी थे। इस भीषण हादसे में चंपावत जिले की लोहाघाट विधानसभा के बाराकोट ब्लॉक के नेत्र सलान गांव के 22 वर्षीय युवक मनीष महर पुत्र कृष्ण सिंह की भी दर्दनाक मौत हो गई है।
मृतक युवक नाइट क्लब में सैफ का कार्य करता था। इस दुखद हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है लोगों ने पटना को लेकर गहरा दुख जताया है। पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष बगौली, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडे,नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललित मोहन कुंवर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल समेत तमाम लोगों ने घटना को लेकर शोक प्रकट किया है तथा राज्य और केंद्र सरकार से पीड़ित लोगों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है ।

शेयर करे