नशे में वाहन चलाने पर चम्पावत पुलिस सख्त, लोहाघाट में चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
चम्पावत/लोहाघाट। नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ चम्पावत पुलिस ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में लोहाघाट पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चला रहे एक चालक को गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज कर दिया।पुलिस अधीक्षक चम्पावत अजय गणपति के निर्देश पर जिलेभर में नशे में वाहन चलाने वालों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
इसी अभियान के तहत सोमवार को थाना लोहाघाट पुलिस टीम ने रोडवेज बस स्टेशन लोहाघाट के पास सघन वाहन चेकिंग की। चेकिंग के दौरान वाहन संख्या यूके 03 टीए 1620 का चालक दिनेश चंद्र पुत्र घनश्याम दत्त, निवासी ग्राम नीड़ को नशे में वाहन चलाता हुआ पाया गया।
पुलिस टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का कहना है कि नशे में वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है। चम्पावत पुलिस ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रखेगी।
चम्पावत पुलिस ने अपील की है कि नशे में वाहन चलाना न सिर्फ कानूनन अपराध है, बल्कि इससे स्वयं की और दूसरों की जान को गंभीर खतरा होता है। पुलिस ने सभी नागरिकों से नशा करके वाहन न चलाने, यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।

More Stories
ज्ञान गंगा सम्मान-2026 से सम्मानित हुईं डॉ. सुमन पांडेय
आदर्श चम्पावत @2030 की प्रगति की वर्चुअल समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
विधायक के आंदोलन का असर,पांच दिन में होगी पुनौली उपकरण वितरण मामले की जांच,महाभ्रष्ट के बयान से पलटे