September 10, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

अवैध खनन पर प्रशासनिक शिकंजा सीम बंडा पट्टी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, पोकलैंड मशीन व चार डंपर सीज

Dukan Ad
Dukan Ad

अवैध खनन पर प्रशासनिक शिकंजा सीम बंडा पट्टी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, पोकलैंड मशीन व चार डंपर सीज
चम्पावत।
अवैध खनन पर लगाम कसने के लिए प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सोमवार को तहसील क्षेत्र के सीम बंडा पट्टी, बकोड़ा–मध्य मोस्टा संगरों क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। तहसीलदार चम्पावत बृजमोहन आर्य के नेतृत्व में हुई इस छापेमारी में एक pokland मशीन और चार डंपरों को जब्त किया गया।प्रशासनिक टीम के मौके पर पहुंचते ही ऑपरेटर और चालक फरार हो गए। बताया गया कि पकड़ी गई पोकलैंड मशीन से अवैध तरीके से खुदान कर रही थी।
जबकि चारों डंपर खनिज सामग्री लेकर टनकपुर की ओर जा रहे थे। तहसीलदार ने सभी वाहनों का चालान कर तुरंत सीज करने की कार्रवाई की और पूरे क्षेत्र को राजस्व टीम की निगरानी में ले लिया। तहसीलदार आर्य ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं।
इन्हीं शिकायतों के आधार पर विशेष सतर्कता बरतते हुए छापेमारी की गई। उन्होंने कहा कि प्रशासन अवैध खनन के खिलाफ शून्य सहनशीलता नीति पर कार्य कर रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
कार्रवाई के दौरान राजस्व उपनिरीक्षक पुष्कर चन्द, जीवन रिंगवाल, शुभम पुजारी तथा जवान बंशीधर और राजेंद्र बिष्ट उपस्थित रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर कठोर दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे।प्रशासन ने साथ ही यह भी कहा कि इलाके में निगरानी व्यवस्था को और सख्त किया गया है, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति अवैध खनन का प्रयास न कर सके।

शेयर करे