पंचम वाहिनी सशस्त्र सीमा बल चंपावत द्वारा नागरिक कल्याण के तहत 15 दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
चंपावत। पंचम वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एस.एस.बी.) चंपावत के कमांडेंट श सुरेंद्र विक्रम के निर्देशन में 07 दिसंबर 2025 को वाइब्रेंट गांव तामली, पोलप एवं आसपास के क्षेत्रों के छात्रों के लिए 15 दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम पी.एम. श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, तामली में आयोजित किया जा रहा है।
संकल्प फाउंडेशन, चंपावत के सहयोग से 07 दिसंबर से 21 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें 40-50 स्कूली बच्चों को कंप्यूटर के बुनियादी कौशल सिखाए जाएंगे।शुभारंभ अवसर पर कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शिक्षा और तकनीकी संसाधनों की कमी के कारण युवा आधुनिक तकनीक से दूर रह जाते हैं। ऐसे में यह प्रशिक्षण सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ-साथ ग्रामीण विकास का भी महत्वपूर्ण कदम है।
15 दिनों के इस प्रशिक्षण में कंप्यूटर ऑपरेशन, टाइपिंग, इंटरनेट, ई-मेल, ऑनलाइन सेवाएं एवं डिजिटल सुरक्षा जैसे विषय शामिल हैं, जो ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और डिजिटल लेन-देन में सक्षम बनाएंगे। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर ज्ञान आज के समय में हर क्षेत्र के लिए आवश्यक है। तकनीकी दक्षता रोजगार के अवसर बढ़ाती है और आत्मनिर्भरता भी प्रदान करती है।कमांडेंट ने यह भी कहा कि एस.एस.बी. का लक्ष्य केवल सीमाओं की रक्षा नहीं, बल्कि सामाजिक और शैक्षिक सशक्तिकरण में भी योगदान देना है। इस प्रशिक्षण से पोलप, तामली समेत अन्य ग्रामों के लोगों के लिए नए अवसर खुलेंगे। यह पहल सुरक्षा बलों और स्थानीय जनता के बीच विश्वास मजबूत करने के साथ-साथ समाज में तकनीकी जागरूकता फैलाने का उदाहरण है।
ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण विकास और डिजिटल भारत के साकार होने में अहम भूमिका निभाएंगे।संकल्प फाउंडेशन की टीम और विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छात्रों को डिजिटल सुरक्षा, इंटरनेट उपयोग, टाइपिंग कौशल सहित अन्य आवश्यक तकनीकी विषयों से परिचित कराने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम ने स्थानीय छात्रों में नई ऊर्जा का संचार किया है।
जिससे उनका भविष्य बेहतर बनेगा और वे आधुनिक प्रतिस्पर्धी दुनिया में आगे बढ़ सकेंगे। ग्राम प्रधान श्री विपिन सिंह (पोलप), कुसुम जोशी (तामली) सहित अन्य ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत किया और पंचम वाहिनी एस.एस.बी. चंपावत का आभार प्रकट किया।कार्यक्रम में कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम, उप-कमांडेंट करन चौहान, ग्राम प्रधान विपिन सिंह (पोलप), ग्राम प्रधान कुसुम जोशी (तामली), प्रधानाचार्य कमल जोशी, संकल्प फाउंडेशन के दीपक जोशी, ब्रिजेश जोशी, प्रशिक्षक पियूष तिवारी, थाना प्रभारी तामली कपूर सिंह पाल, उप निरीक्षक श्याम लाल समेत अन्य सशस्त्र सीमा बल के बलकार्मिक और स्थानीय प्रशिक्षु मौजूद थे।
पंचम वाहिनी सशस्त्र सीमा बल चंपावत द्वारा नागरिक कल्याण के तहत 15 दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार