विज्ञान प्रीमियर लीग में युवराज पांडे ने जिले का बढ़ाया मान जिलाधिकारी ने किया सम्मानित
चम्पावत।
देहरादून में 28 से 30 नवंबर तक आयोजित 20वें उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन के दौरान सम्पन्न विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग में चम्पावत के 17 वर्षीय प्रतिभावान छात्र युवराज पांडे ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर जनपद का मान बढ़ाया। आज जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने युवराज को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।भैरवां वार्ड निवासी और कक्षा 12 के छात्र युवराज पांडे, चम्पावत की चार सदस्यीय टीम का हिस्सा थे। उनके पिता ललित पांडे, उत्तराखंड पुलिस में वरिष्ठ उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं।
युवराज ने सफलता का श्रेय अपने परिवार के सहयोग को दिया। जिलाधिकारी ने युवराज को पुस्तक भेंट की और उनके पिता को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया, इस अवसर पर युवराज के नाना श्री मोहन राय भी उपस्थित थे।जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि युवराज जैसे प्रतिभाशाली छात्रों को विद्यालयों में लेकर जाकर अन्य विद्यार्थियों को प्रेरित और प्रोत्साहित किया जाए।
जिससे जनपद में विज्ञान एवं नवाचार की भावना और प्रबल हो।युवराज ने कहा कि वे भविष्य में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचार के माध्यम से प्रदेश एवं देश के विकास में योगदान देना चाहते हैं। जिलाधिकारी ने उन्हे बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि उनकी इस उपलब्धि से पूरे जनपद को गर्व है।
विज्ञान प्रीमियर लीग में युवराज पांडे ने जिले का बढ़ाया मान जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

More Stories
जनसुझावों के आधार पर तैयार होगा मास्टर प्लान-2041, नजूल भूमि पर डीएम ने स्थिति की स्पष्ट
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जन्मस्थली के सम्मान की लड़ाई सातवें दिन भी जारी, 102 वर्षीय बुजुर्ग माता भी धरने पर बैठीं
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लोहाघाट में फूटा आक्रोश, छात्रों ने निकाली रैली