जनपद विकास के रोडमैप पर आयुक्त का जोर, अधिकारियों को सौंपे आवश्यक कार्यादेश
चम्पावत। आयुक्त कुमाऊँ एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत की अध्यक्षता में जिला सभागार में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में जनपद विकास के रोडमैप पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक से पूर्व आयुक्त ने कलेक्टरेट परिसर में लगे विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा स्वयं सहायता समूहों, पशुपालकों व उद्यान विभाग के लाभार्थियों से संवाद किया। इस दौरान उद्यान लाभार्थी हरीश चंद्र जोशी के शहद की गुणवत्ता की सराहना की तथा कलाकार अपर्णा पनेरू की ऐपण कला को विशेष प्रशंसा दी ।आयुक्त ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत कलेक्टोरेट परिसर में पौधरोपण किया।
नशा मुक्ति अभियान के प्रति जागरूकता हेतु डिजिटल संकल्प लिया तथा डिजिटल हस्ताक्षर कर सहभागिता दर्ज की। बैठक में अष्टम बोर्ड, जनपदीय नवाचार, मुख्यमंत्री घोषणाएँ, केंद्र-राज्य व्यय, गोल्ज्यू व शारदा कॉरिडोर तथा चम्पावत मास्टर प्लान-2041 पर विस्तृत चर्चा हुई।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज स्थापना (मेन मार्केट), ग्रीन पार्क, कुमाऊँनी घंटाघर व टनकपुर तिराहा सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव प्रस्तुत किए। जिला विकास प्राधिकरण के निर्माण कार्यों की प्रगति, लागत व स्थिति की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने शिक्षा, तकनीक, आजीविका व पर्यटन मजबूत करने वाले नवाचार बताए, जिसमें जीर्ण भवनों को ‘ज्ञान केंद्र’ बनाना, ज्ञान सेतु, लैब ऑन व्हील्स, स्मार्ट आंगनबाड़ी, निशुल्क कोचिंग, हिलान्स कैफे व पैराग्लाइडिंग केंद्र शामिल हैं।आयुक्त रावत ने इन प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि चम्पावत के नवाचार अन्य जनपदों के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने सर्रा, मुख्यमंत्री घोषणाएँ, स्वदेश दर्शन 2.0, गोल्ज्यू-शारदा कॉरिडोर परियोजनाओं की समीक्षा कर त्वरित निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मंशा के अनुरूप सभी कार्य समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण व प्राथमिकतापूर्ण पूरे हों।इस दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती सहित सभी जिला अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने ₹76.91 करोड़ की जिला योजना को दी मंजूरी, कृषि, सड़क और रोजगार पर फोकस
आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया, 20वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी
नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट ने सांसद एवं पूर्व रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को ज्ञापन सौंप कर पत्रकार दीपक फुलेरा पर दर्ज मुकदमे को निरस्त करने की मांग की