चम्पावत के गौतम की कहानी: गांव में रोजगार की मिसाल, रिवर्स पलायन का मॉडल बने युवक
चम्पावत, 27 नवंबर 2025। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड सरकार द्वारा रिवर्स पलायन को बढ़ावा देने की योजना के तहत चम्पावत से गौतम खर्कवाल की कहानी एक प्रेरणा बनकर उभरी है। 24 वर्षीय गौतम ने शहरों की भागदौड़ छोड़कर अपने गांव में रहकर पशुपालन व्यवसाय को चुना और सफल उद्यमी के रूप में सिद्ध किया।
दिल्ली में नौकरी की तलाश के दौरान गौतम ने महसूस किया कि शहर का जीवन उनके लिए तनावपूर्ण है और परिवार से दूर रहना कोई विकल्प नहीं। इसी सोच के साथ उन्होंने चम्पावत लौटकर मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन के तहत 5 गायों के लिए बैंक ऋण लिया और डेयरी व्यवसाय शुरू किया।
आज गौतम रोजाना 60 लीटर दूध 40 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से सप्लाई कर रहे हैं, साथ ही विभागीय सब्सिडी और पशु बीमा का लाभ भी प्राप्त कर रहे हैं।गौतम की सफलता यह प्रमाणित करती है कि रोजगार के लिए शहरों की ओर पलायन ही एकमात्र रास्ता नहीं, बल्कि गांव में भी आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक व्यवसाय संभव है। यह कहानी पहाड़ में रिवर्स पलायन की नई मिसाल पेश करती है और युवाओं के लिए मार्गदर्शन बन सकती है

More Stories
जनसुझावों के आधार पर तैयार होगा मास्टर प्लान-2041, नजूल भूमि पर डीएम ने स्थिति की स्पष्ट
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जन्मस्थली के सम्मान की लड़ाई सातवें दिन भी जारी, 102 वर्षीय बुजुर्ग माता भी धरने पर बैठीं
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लोहाघाट में फूटा आक्रोश, छात्रों ने निकाली रैली