अद्वैत आश्रम मायावती में ‘मेरी साठ बाल कविताएँ’ पुस्तक का भव्य विमोचन।
लोहाघाट। अद्वैत आश्रम मायावती। बाल साहित्य एवं कविताओं के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाली पुस्तक ‘मेरी साठ बाल कविताएँ’ का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया। यह कृति राजस्व विभाग के सेवानिवृत्त सीएओ एवं साहित्यकार भगवत प्रसाद पाण्डेय द्वारा रचित है, जो बाल साहित्य, कविताओं, कहानियों व व्यंग्य लेखन में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए हैं।भगवत प्रसाद पाण्डेय की लेखनी में हिमालय की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य तथा पहाड़ी जीवन की सहजता की झलक मिलती है।
उन्होंने कहा, “पर्वतारण्य हिमालय मेरा जन्मभूमि और कर्मभूमि है। यहां की घाटियां, नदियां, वन-उपवन, और जीव-जंतु मेरी लेखनी के प्रेरणा स्रोत हैं।”यह पुस्तक बच्चों के लिए मनोरंजन एवं शिक्षण का उत्तम माध्यम है, जिसमें प्रकृति-पर्यावरण, वन्यजीवन, फल-फूल, और पहाड़ी जीवन की सुंदर छवियां प्रस्तुत की गई हैं। साहित्यप्रेमियों ने इसे बाल साहित्य की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।विमोचन समारोह का संचालन निशांत पुनेठा ने किया।
स्वामी शुद्धिदानंद जी महाराज ने पुस्तक की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कृति बाल मन की संवेदनाओं और हिमालयी लोक संस्कृति को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में प्रस्तुत करती है। प्रबुद्ध भारत के संपादक स्वामी दिव्यकृपानंद ने भी पाण्डेय की लेखनी की सराहना की और इसे बच्चों की कल्पना और जिज्ञासा बढ़ाने वाला बताया।

More Stories
उरेडा के परियोजना अधिकारी 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
जिला अस्पताल की खुली पोल तो पत्रकारों पर लगाए झूठे आरोप
75 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार में चम्पावत पुलिस को बड़ी सफलता