नौकरी दिलाने के नाम पर 31 लाख की ठगी का आरोपी, शिक्षक बलवंत रौतेला गिरफ्तार
लोहाघाट पुलिस ने एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर चलाए गए अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। थाना लोहाघाट में दर्ज मामले में आरोपित बलवंत सिंह रौतेला को देहरादून से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। 46 वर्षीय शिक्षक रौतेला पर लोहाघाट के मोहित पांडे से सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 31 लाख रुपए की ठगी करने और फर्जी नियुक्ति पत्र देने का आरोप है। इसके अलावा चंपावत में भी एक महिला ने लाखों रुपए की ठगी का मामला दर्ज कराया है। बलवंत रौतेला पर भर्ती घोटाले समेत कई मुकदमे पहले भी दर्ज हैं।पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक भुवन चंद्र आर्य, कानि चन्दन सिंह, कानि० संजीव राज शामिल थे, जिन्होंने गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाई। आरोपी के खिलाफ धारा 318(4)/336(3)/338/340(2)61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।

More Stories
ज्ञान गंगा सम्मान-2026 से सम्मानित हुईं डॉ. सुमन पांडेय
आदर्श चम्पावत @2030 की प्रगति की वर्चुअल समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
विधायक के आंदोलन का असर,पांच दिन में होगी पुनौली उपकरण वितरण मामले की जांच,महाभ्रष्ट के बयान से पलटे