चंपावत जिले की सभी 23 बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समिति के सभापति और उप सभापति के निर्विरोध चुनाव संपन्न
वर्ष 1985 से धूरा समिति के लगातार सभापति चुने जाते रहे हैं सेनानी स्वर्गीय राम चंद्र चौड़ाकोटी के पुत्र महेश चंद्र चौड़ाकोटी
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत जिले की सभी 23 PACS (बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समिति) के सभापति और उपसभापति के चुनाव आज 20 नवंबर को संपन्न हो गए। जिला सहायक निबंध प्रेम प्रकाश ने बताया कि चंपावत जिले की सभी 23 समितियां के सभापति और उप सभापति के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। इसके अलावा अन्य संस्थाओं के लिए भी 325 तक प्रतिनिधि भेजे गए हैं।
चंपावत विकासखंड की टनकपुर समिति के लिए नारायण सिंह महर, धूरा में महेश चंद्र चौड़ाकोटी, अमोड़ी में मीना देवी, चंपावत में मंजू साह, सिप्टी में कपिल खर्कवाल, हरतोल में सूरज सिंह, सिमिया में रघुवर सिंह और मंच सहकारी समिति के सभापति के रूप में प्रकाश सिंह चुने गए हैं।
चंपावत सहकारिता समिति में राज्य आंदोलनकारी स्व. प्रदीप साह की धर्मपत्नी मंजू साह अध्यक्ष रघुवर सिंह उपाध्यक्ष चुने गए।
फोटो… मंजू साह
फोटो…महेश चौडाकोटी

More Stories
जनसुझावों के आधार पर तैयार होगा मास्टर प्लान-2041, नजूल भूमि पर डीएम ने स्थिति की स्पष्ट
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जन्मस्थली के सम्मान की लड़ाई सातवें दिन भी जारी, 102 वर्षीय बुजुर्ग माता भी धरने पर बैठीं
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लोहाघाट में फूटा आक्रोश, छात्रों ने निकाली रैली