चंपावत पुलिस की बड़ी सफलता: टनकपुर में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
चंपावत। 17 मार्च 2025 को टनकपुर निवासी महिला की तहरीर पर दर्ज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए चोरी के आरोपी आशीष कुमार (18) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने घर की छत की ग्रिल काटकर टीवी, सिलेंडर, नगद समेत अन्य सामान चुराए थे।
पुलिस अधीक्षक चंपावत के निर्देशन में गठित टीम ने प्रभावी सुरागरसी कर 21 नवंबर 2025 को आरोपी को गिरफ्तार किया तथा एनएचपीसी खंडहर क्षेत्र से चोरी की गई वस्तुएं जैसे 01 एलईडी टीवी (LG 32 इंच) और 02 इंडेन गैस सिलेंडर बरामद कीं।मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक पूरण सिंह तोमर, कांस्टेबल कमल कुमार और कांस्टेबल अमित चौधरी शामिल थे।यह कार्यवाही क्षेत्र में कानून व्यवस्था की मजबूती और आमजन की सुरक्षा को सुनिश्चित करने की पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

More Stories
जनसुझावों के आधार पर तैयार होगा मास्टर प्लान-2041, नजूल भूमि पर डीएम ने स्थिति की स्पष्ट
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जन्मस्थली के सम्मान की लड़ाई सातवें दिन भी जारी, 102 वर्षीय बुजुर्ग माता भी धरने पर बैठीं
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लोहाघाट में फूटा आक्रोश, छात्रों ने निकाली रैली