स्वतंत्रता सेनानी नजीबुल्लाह की पहचान पर सवाल, परिवार दर-दर की ठोकर खा रहा
चंपावत: टनकपुर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. नजीबुल्लाह का नाम आधिकारिक सूची में नहीं होने से उनके परिवार को शासन की मान्यता, पेंशन व कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वे वर्षों से अपने नाम को सूची में शामिल कराने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। नजीबुल्लाह के पुत्र रहमतुल्लाह और पुत्री बशीरन खातून का निधन हो चुका है, बची अकेली पुत्री 80 वर्षीय सहिदन खातून ने जिलाधिकारी से जल्द कार्रवाई की मांग की है। परिवार के आश्रित गांव मनिहार गोठ में रह रहे हैं और वे जल्द ही उच्च स्तर पर अपनी मांग उठाने को तैयार हैं। सरकार से शहादत और बलिदान के सम्मान की उम्मीद जताई गई है
फोटो…नजीबुल्लाह की बेटी सहिदन खातून

More Stories
ज्ञान गंगा सम्मान-2026 से सम्मानित हुईं डॉ. सुमन पांडेय
आदर्श चम्पावत @2030 की प्रगति की वर्चुअल समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
विधायक के आंदोलन का असर,पांच दिन में होगी पुनौली उपकरण वितरण मामले की जांच,महाभ्रष्ट के बयान से पलटे