April 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

इंग्लैंड से बरामद हुआ गुमशुदा मोबाइल सीईआईआर पोर्टल की तकनीकी से मिली लोकेशन

चम्पावत पुलिस की बड़ी सफलता: इंग्लैंड से बरामद हुआ गुमशुदा मोबाइल

चम्पावत। जनपद चम्पावत में पुलिस ने एक अद्भुत कार्य करते हुए गुमशुदा Vivo Y16 मोबाइल फोन को इंग्लैंड से बरामद कर मोबाइल मालिक को वापस सौंपा। यह घटना पुलिस की तेज़ और सतर्क कार्रवाई का उदाहरण पेश करती है।15 मई 2025 को ग्राम पटन निवासी कमल सिंह ने थाना पाटी में अपने मोबाइल के खोने की सूचना दी थी। पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की तकनीकी सहायता से फोन के ट्रैकिंग कर पाया कि वह इंग्लैंड में सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशों पर थाना पाटी पुलिस ने फोन के मौजूदा मालिक मोहित कालरा से संपर्क कर विधिक बातचीत की।

इसके बाद मोहित कालरा ने फोन को भारत वापस भेज दिया।21 नवंबर को इंग्लैंड से कोरियर के माध्यम से प्राप्त फोन को पुलिस ने कमल सिंह की पत्नी दीपा बोहरा को सौंपा। फोन लौटने पर कमल सिंह परिवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना और आभार व्यक्त किया।

शेयर करे