चम्पावत में मशरूम उत्पादन से किसान सशक्त, आय में आई बढ़ोतरी
चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जिले में उद्यान विभाग की महत्वपूर्ण पहल से किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में कदम बढ़ाए गए हैं। वर्ष 2025-26 की जिला योजना के तहत चम्पावत के चारों विकासखंडों में
मशरूम उत्पादन को बढ़ावा दिया गया है।
इसके तहत कुल 28 टन मशरूम कम्पोस्ट को 80 प्रतिशत राजकीय सहायता के साथ किसानों को वितरित किया गया।
जिला उद्यान अधिकारी हरीश लाल कोहली के अनुसार पाटी में 34, बाराकोट में 7, लोहाघाट में 4 एवं चम्पावत में 24 किसानों को यह कम्पोस्ट उपलब्ध कराया गया है। इनमें श्री हयात सिंह, सोबन सिंह, मनोज भट्ट और देवकी देवी सहित अन्य किसान शामिल हैं।
अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में प्रदान किए गए इस कम्पोस्ट से मात्र डेढ़ माह के भीतर मशरूम उत्पादन शुरू हो गया है।प्रति मीट्रिक टन 12,600 रुपये की दर से उपलब्ध कराए गए कम्पोस्ट पर 80 प्रतिशत सहायता मिलने से किसानों को विशेष आर्थिक लाभ हुआ है।जिले के घाटी क्षेत्रों में मशरूम उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है, जहां बाजार में इसकी कीमत 200 से 250 रुपये प्रति किलोग्राम तक मिल रही है। एडीओ उद्यान चंपावत निधि जोशी ने बताया कि इससे किसानों की आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है और वे आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं।इस पहल के माध्यम से न केवल किसानों की आय बढ़ी है, बल्कि स्थानीय स्तर पर मशरूम उत्पादन को एक नई पहचान भी मिली है, जो कृषि के विविधीकरण और ग्रामीण विकास में सहायक साबित हो रही है।
चम्पावत में मशरूम उत्पादन से किसान सशक्त 200 से 250 रुपए किलो बिक रहा मशरूम

More Stories
अमोड़ी में मेडिकल स्टोरों पर छापा, दो के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति
मुख्यमंत्री चैम्पियन ट्रॉफी ‘खेल महाकुंभ 2026-27’ की तैयारियों को लेकर एडीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
आरक्षित वन क्षेत्र में पत्थर तोड़ने से रोका तो वन दरोगा पर हमले का प्रयास, दो नामजद समेत 10 पर मुकदमा