June 8, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

नशे के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान जारी 5 पेटियों में 240 क्वार्टर पकड़े

जनपद चम्पावत में नशे के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान जारी है।

चम्पावत। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशानुसार जनपद क्षेत्रान्तर्गत मादक पदार्थ तस्करी करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में चौकी बाराकोट, थाना लोहाघाट पुलिस ने देर रात को दबिश देकर बड़ा खुलासा किया।

पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को 05 पेटियों में अवैध 240 क्वार्टर अंग्रेजी शराब (MacDowell’s No. 1 Whisky ब्रांड) वाहन अल्टो कार से परिवहन करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। वाहन को मौके पर सीज किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पंकज सिंह अधिकारी पुत्र गोपाल सिंह, निवासी ग्राम मटियाल (रैघाड़ी), तहसील बाराकोट, थाना लोहाघाट, जनपद चम्पावत, उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना लोहाघाट में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस टीम— प्रभारी चौकी बाराकोट SI हरीश प्रसाद, ASI नवीन भट्ट, कांस्टेबल मोहन जकरिया, अशोक वर्मा व गौरव दुर्गापाल ने चौराहों व संदिग्ध स्थलों पर चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक ने टीम को सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं।पुलिस का कहना है कि जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

शेयर करे