ग्राम प्रधान संगठन की बैठक में पंचायतों के विकास पर मंथन, वित्तीय संसाधन समय पर देने की उठाई मांग
संवाददाता बाराकोट…नवीन जोशी
बाराकोट।
बाराकोट ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को ग्राम प्रधान संगठन की ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों, वित्तीय व्यवस्थाओं और लंबित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रधानों ने पंचायतों के समुचित विकास के लिए 15वें वित्त आयोग, राज्य वित्त एवं केंद्र वित्त की धनराशि समय पर उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
ब्लॉक अध्यक्ष निर्मल गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंचायतों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वित्तीय संसाधनों का समय पर आवंटन होने से विकास कार्यों में तेजी आएगी और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का प्रभावी समाधान हो सकेगा। साथ ही पंचायतों के समक्ष लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण किए जाने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में जिला महामंत्री नवीन चंद्र जोशी, दीपक सिंह, कृष्ण सिंह, हेमा अधिकारी, भुवन सिंह, सूरज अधिकारी, किरण जोशी, सतीश कुमार, किशन सिंह, हरीश चंद्र पांडेय, धन सिंह, ललित, रेनू अधिकारी, ललित प्रसाद सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
#Barakot #Lohaghat #Champawat #GramPradhan #Panchayat #GramPradhanSangathan #Uttarakhand #ChampawatNews #VillageDevelopment #PanchayatiRaj

More Stories
अमोड़ी में मेडिकल स्टोरों पर छापा, दो के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति
मुख्यमंत्री चैम्पियन ट्रॉफी ‘खेल महाकुंभ 2026-27’ की तैयारियों को लेकर एडीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
आरक्षित वन क्षेत्र में पत्थर तोड़ने से रोका तो वन दरोगा पर हमले का प्रयास, दो नामजद समेत 10 पर मुकदमा