चम्पावत। वन क्षेत्र चम्पावत की ओर से शनिवार को फूंगर स्थित जिम कॉर्बेट से जुड़े बंगले में महान प्रकृतिविद एवं वन्यजीव संरक्षण के अग्रदूत जिम कॉर्बेट की 151वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन क्षेत्राधिकारी बृज मोहन टम्टा ने की।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को जिम कॉर्बेट के जीवन, वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही प्रकृति एवं जैव विविधता के संरक्षण के लिए सभी से सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में चतुर सिंह, करम सिंह, मोहित चौड़ाकोटी, मोहन पाण्डेय, बलवंत सिंह भण्डारी तथा शिक्षक त्रिलोक राम सहित राजकीय माध्यमिक विद्यालय फूंगर के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं, क्षेत्रीय ग्रामीणों, वन पंचायत सरपंचों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
समापन पर वन क्षेत्राधिकारी बृज मोहन टम्टा ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।



#Champawat #JimCorbett #ForestDepartment #WildlifeConservation #Environment #NatureConservation #Uttarakhand #Phungar #ChampawatNews #वन्यजीव_संरक्षण #पर्यावरण_संरक्षण

More Stories
जर्जर पंचायत भवनों के निर्माण की मांग, ग्राम प्रधान ने पंचायती राज मंत्री को भेजा पत्र
टिपनटॉप में कार-कैंटर की आमने-सामने टक्कर, दो घायल रेफर
घाट-पनार मार्ग हादसे में मृतक के परिजनों को चार लाख की सहायता