चंपावत जिले में सघन चेकिंग अभियान में 37 वाहनों पर कार्रवाई
चंपावत। परिवहन विभाग ने ओवरलोडिंग में दबोचे गए दो वाहनों पर भारी भरकम जुर्माना लगाया है। वहीं 3 डंपरों को सीज भी किया गया है। ARTO (प्रवर्तन) मनोज बगोरिया के नेतृत्व में 18 नवंबर की रात को हुई चेकिंग अभियान में ये कार्रवाई की गई।
ओवरलोडिंग में पकड़े गए 2 वाहनों पर 46500 और 52 हजार रुपये का चालान किया गया। खुले में सामान ले जाने वाले 2 वाहनों का चालान, फिटनेस प्रमाणपत्र में 2, यात्री वाहन ओवरलोडिंग में 1, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 3, ओवरस्पीडिंग में 15, बिना टैक्स 4, बिना परमिट के 1 वाहन और बिना हेलमेट के 4 दुपहिया वाहनों का चालान किया गया।

More Stories
ग्राम प्रधान संगठन की बैठक में पंचायतों के विकास पर मंथन, वित्तीय संसाधन समय पर देने की उठाई मांग
अमोड़ी में मेडिकल स्टोरों पर छापा, दो के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति
मुख्यमंत्री चैम्पियन ट्रॉफी ‘खेल महाकुंभ 2026-27’ की तैयारियों को लेकर एडीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश