जिलाधिकारी की तत्परता से मिनटों में मिला एक वर्ष से अटका राशनजनता दरबार में उठी फरियाद पर तुरंत हुई कार्रवाई, शिकायतकर्ता को मिला न्याय
चंपावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार की सक्रियता एक बार फिर जनता के लिए राहत लेकर आई। बुधवार को आयोजित जनता दरबार में ग्राम उचौलीगोठ निवासी नरेंद्र सिंह की एक साल पुरानी समस्या का निस्तारण कुछ ही मिनटों में कर दिया गया।नरेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई कि उनका राशन कार्ड पिछले वर्ष उनके भाई के कार्ड से अलग किया गया था। उनके कार्ड में वे स्वयं, उनकी पत्नी और पुत्री—कुल तीन सदस्य दर्ज हैं। बावजूद इसके पिछले पूरे वर्ष उन्हें एक भी बार राशन नहीं मिला।शिकायतकर्ता के अनुसार स्थानीय सस्ता गल्ला विक्रेता बार-बार यह कहकर टाल देता था कि “आपका राशन बाजार से मिलेगा”, जबकि ऑनलाइन प्रक्रिया अधूरी होने से वितरण संभव नहीं हो पा रहा था।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल खंड विकास अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायत का समाधान कराया और इस माह से नियमानुसार राशन वितरण सुनिश्चित कराया।स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी की संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि जनता दरबार वास्तव में लोगों को न्याय देने का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है।

More Stories
प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने ₹76.91 करोड़ की जिला योजना को दी मंजूरी, कृषि, सड़क और रोजगार पर फोकस
आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया, 20वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी
नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट ने सांसद एवं पूर्व रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को ज्ञापन सौंप कर पत्रकार दीपक फुलेरा पर दर्ज मुकदमे को निरस्त करने की मांग की