April 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

विवेकानंद विद्या मंदिर में प्रतिभा सम्मान और कमला नेहरू पुरस्कार वितरित,जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी बोले—मेरी सफलता में विद्यालय की अहम भूमिका

विवेकानंद विद्या मंदिर में प्रतिभा सम्मान और कमला नेहरू पुरस्कार वितरित,जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी बोले—मेरी सफलता में विद्यालय की अहम भूमिका

लोहाघाट। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान एवं कमला नेहरू पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बोर्ड परीक्षा (हाईस्कूल एवं इंटर) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 46 भैया-बहनों को सम्मानित किया गया।विद्यालय की ओर से शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को 1100 रुपये नकद, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र भेंट किया गया।

प्रांत स्तरीय खेलकूद, बौद्धिक प्रतियोगिता तथा नशा मुक्ति संदेश अभियान के तहत रंगोली, निबंध और स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को भी राजू गड़कोटी ने पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि उनकी सफलता की नींव इसी विद्यालय में पड़ी थी। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए माता-पिता और गुरुजनों की आज्ञा का पालन अनिवार्य है।कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी घनश्याम भट्ट ने की। उन्होंने कहा कि अनुशासन जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है और छात्रों को अपने समय का सदुपयोग कर चुनौतियों का सामना करने के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए।

समारोह में विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य एवं संभाग निरीक्षक जगदीश चंद्र पांडे, भारतीय शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष कृष्णा चौबे, सह विभाग प्रचारक जितेंद्र, विद्यालय अध्यक्ष सतीश, कोषाध्यक्ष कैलाश बगोली, मुन्नी कठायत, मुकेश जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, बंशीधर जोशी, नवीन कार्की सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों द्वारा विद्यालय की हस्तलिखित पत्रिका का विमोचन भी किया गया।कार्यक्रम में भैया-बहिनों ने स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय द्वारा कमला नेहरू पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की माताओं को भी स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। अंत में विद्यालय प्रबंधक कुंवर सिंह प्रथोली ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन शेखरानंद पाटनी ने किया।

शेयर करे