मंदिर में चोरी की गुत्थी कुछ ही घंटों में सुलझी, एक आरोपी कलश समेत गिरफ्तार।
बनबसा पुलिस की तत्परता से चोरी का पर्दाफाश, आरोपी से तांबे का कलश बरामद
चम्पावत। थाना बनबसा पुलिस ने कुछ ही घंटों में मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गया तांबे का कलश बरामद किया गया है।मामला 17 नवंबर का है, जब ग्राम देशीफार्म, चाँदनी निवासी श्री शंकर दत्त कापड़ी ने थाना बनबसा में मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि ग्राम देशीफार्म स्थित माता पूर्णागिरी मंदिर से कलश व दानपात्र चोरी हो गए हैं।
पुलिस ने इस मामले में तत्काल प्रभाव से FIR संख्या 109/2025 धारा 305(डी) बी.एन.एस. के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की।पुलिस अधीक्षक चम्पावत अजय गणपति और क्षेत्राधिकारी टनकपुर वंदना वर्मा के निर्देशन में थानाध्यक्ष बनबसा सुरेन्द्र कोरंगा ने चोरी के खुलासे के लिए टीम गठित की। पुलिस टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाते हुए आज 18 नवंबर को आरोपी देबू मंडल पुत्र विकास मंडल, निवासी वार्ड नंबर-05, नई बस्ती, बनबसा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर मंदिर से चोरी हुआ तांबे का कलश भी बरामद किया गया है।पुलिस के अनुसार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्यवाही के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

More Stories
ज्ञान गंगा सम्मान-2026 से सम्मानित हुईं डॉ. सुमन पांडेय
आदर्श चम्पावत @2030 की प्रगति की वर्चुअल समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
विधायक के आंदोलन का असर,पांच दिन में होगी पुनौली उपकरण वितरण मामले की जांच,महाभ्रष्ट के बयान से पलटे