स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित
लोहाघाट। उत्तराखंड शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर “नशा मुक्त भारत अभियान” की पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।
महाविद्यालय में “परी प्रोग्राम” के तहत छात्र-छात्राओं के लिए निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसका विषय “नशा मुक्ति अभियान द्वारा युवाओं में जागरूकता” रहा। इस प्रतियोगिता में विभिन्न संकायों से कुल 58 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कई प्रतिभागियों की प्रविष्टियां अत्यंत उत्कृष्ट और सराहनीय रहीं।इसके साथ ही महाविद्यालय द्वारा एक ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जो गूगल फॉर्म के माध्यम से संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में नशा मुक्ति अभियान से संबंधित तथ्यात्मक प्रश्न पूछे गए।
मंगलवार को छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की सामूहिक शपथ दिलाई गई। साथ ही नशा विरोधी स्लोगनों के माध्यम से महाविद्यालय परिसर में अभियान के प्रति जन-जागरूकता का प्रसार भी किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर संगीता गुप्ता ने की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सभी प्राध्यापकों एवं शैक्षणिक कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग दिया।

More Stories
ज्ञान गंगा सम्मान-2026 से सम्मानित हुईं डॉ. सुमन पांडेय
आदर्श चम्पावत @2030 की प्रगति की वर्चुअल समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
विधायक के आंदोलन का असर,पांच दिन में होगी पुनौली उपकरण वितरण मामले की जांच,महाभ्रष्ट के बयान से पलटे