बाराकोट के नायब तहसीलदार भीम सिंह कुटियाल को अग्रिम आदेशों तक प्रभारी तहसीलदार का दायित्व दिया गया है। लोहाघाट के नायब तहसीलदार मोहीउद्दीन को प्रभारी तहसीलदार के साथ ही उप तहसील पुल्ला-गुमदेश तथा न्यायिक बंदीगृह का प्रभारी भी बनाया गया है।
वहीं, पाटी के नायब तहसीलदार चंद्र सिंह हरकोटिया को भी अग्रिम आदेशों तक प्रभारी तहसीलदार का कार्यभार सौंपा गया है।डीएम ने दो तहसीलदारों के कार्यक्षेत्रों में भी बदलाव किया है। लोहाघाट, पाटी और बाराकोट के प्रभारी तहसीलदार जगदीश नेगी को पूर्णागिरी तहसील का कार्यभार दिया गया है।
वहीं, चंपावत और पूर्णागिरी के तहसीलदार बृजमोहन आर्या को चंपावत तहसील के प्रभारी तहसीलदार के साथ उप तहसील मंच की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।नए नायब तहसीलदारों की तैनाती से लंबे समय से नायब तहसीलदार विहीन तहसीलों में प्रशासनिक कार्यों की रफ्तार बढ़ने की उम्मीद है।उत्तराखंड के रजत जयंती स्थापना वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।

More Stories
कारगिल के अमर शहीदों को कविताओं के जरिए दी श्रद्धांजलि, ‘काली कुमूं’ पुस्तक का हुआ विमोचन
लोहाघाट में कारगिल विजय दिवस पर गूंजे शौर्य के किस्से, शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
वन दरोगा से मारपीट पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी