चंद्र बल्लभ ओली अध्यक्ष, गिरीश बिष्ट बने महामंत्री
– जिला सूचना अधिकारी कार्यालय सभागार में संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया
चंपावत : जिला पत्रकार संगठन की कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से हो गया है। पूरी कार्यकारिणी का निर्वरोध निर्वाचन किया गया। चंद्र बल्लभ ओली को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बनाया गया। गिरीश सिंह बिष्ट को महामंत्री पद का दायित्व दिया गया। कार्यकारिणी में देवेंद्र चंद देवा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनोद चतुर्वेदी को उपाध्यक्ष, हयात राम को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, शुभम गौड़ को सचिव, दिनेश भट्ट को कोषाध्यक्ष, मोहम्मद नवी अंसारी को संयुक्त सचिव निर्वाचित किया गया।
सोमवार को जिला सूचना अधिकारी धीरज कार्की की अध्यक्षता व सतीश जोशी के संचालन में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई। नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली ने कहा कि जल्द ही ब्लॉक कार्यकारणी घोषित करने के साथ ही पत्रकारों के मुद्दों को लेकर आवाज उठाई जाएगी और समस्याओं को निस्तारण करना पहली प्राथमिकता रहेगी। वही महामंत्री गिरीश सिंह बिष्ट ने कहा कि जिले के पत्रकारों के हितों के हमेशा संघर्ष करेंगे । ब्लैकमेलिंग और भ्रष्टाचार में लिप्त पत्रकारों के लिए संगठन मैं कोई जगह नहीं रहेगी।
इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पांडे, जया पुनेठा, चंद्र शेखर जोशी, कुंदन बिष्ट, मनराल, जीवन बिष्ट, अर्जुन सिंह, पंकज पाठक, ललित मोहन जोशी, विनोद जोशी, कुंदन सिंह बिष्ट, राजीव मनराल, जीवन बिष्ट, नवीन भट्ट, नवी अंसारी, सुरेश उप्रेती, लक्ष्मण बिष्ट, प्रकाश भट्ट, मृदुल पाण्डे, संजय भट्ट, अर्जुन सिंह, सुरेश गड़कोटी, राहुल महर, पूजा भट्ट, हरीश पाण्डे सहित जिलेभर के पत्रकार मौजूद रहे।

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार