स्वरोजगार और लोककला को बढ़ावा, जिलाधिकारी ने अनुपमा को किया सम्मानितटनकपुर की ऐपण कलाकार की प्रतिभा को मिला जिला प्रशासन का सम्मान
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर स्वरोजगार, स्थानीय कला और पारंपरिक शिल्प को प्रोत्साहित करने के लिए चंपावत जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बुधवार को टनकपुर की प्रसिद्ध ऐपण कलाकार अनुपमा को सम्मानित किया।अनुपमा पिछले 15 वर्षों से पारंपरिक ऐपण कला को निखारने में जुटी हैं। उनके द्वारा बनाए गए उत्पाद अपनी सुंदरता, सादगी व लोकशैली के कारण न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि प्रदेशभर में सराहे जा रहे हैं। उनके साथ उनके भाई बसंत हर्बोला भी वुडन क्राफ्ट में निपुण हैं और पारंपरिक काष्ठ कला को नई पहचान देने में योगदान दे रहे हैं।दोनों भाई-बहन नियमित रूप से स्थानीय मेलों और प्रदर्शनियों में अपनी कृतियां प्रदर्शित करते हैं। हाल ही में आयोजित सहकारिता मेले में उनके स्टॉल को आगंतुकों ने विशेष रूप से सराहा, जिससे उनके उत्पादों की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने इस अवसर पर कहा कि स्थानीय कला और हुनर सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की मजबूत कड़ी हैं। प्रशासन का प्रयास रहेगा कि ऐसे प्रतिभाशाली कलाकारों को मंच और विपणन सहयोग उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे अपनी कला से आत्मनिर्भर बन सकें।

More Stories
कारगिल के अमर शहीदों को कविताओं के जरिए दी श्रद्धांजलि, ‘काली कुमूं’ पुस्तक का हुआ विमोचन
लोहाघाट में कारगिल विजय दिवस पर गूंजे शौर्य के किस्से, शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
वन दरोगा से मारपीट पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी