July 26, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

लोहाघाट में कारगिल विजय दिवस पर गूंजे शौर्य के किस्से, शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

लोहाघाट में कारगिल विजय दिवस पर गूंजे शौर्य के किस्से, शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

लोहाघाट। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर लोहाघाट में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और जनप्रतिनिधियों ने कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने कारगिल युद्ध के साहसिक संस्मरण साझा कर युवाओं को देशभक्ति और वीरता का संदेश दिया।

रविवार को पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष कैप्टन आर.एस. देव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम नीतू डांगर ने नवनिर्मित सैनिक गौरव स्थल का लोकार्पण किया तथा अमर जवान ज्योति पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा एवं पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रहलाद मेहता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद पूर्व सैनिकों ने सैनिक विश्राम गृह तक प्रभात फेरी निकाली। बैठक में पूर्व सैनिकों ने कारगिल युद्ध के अनुभव साझा करते हुए बताया कि लगभग तीन माह तक चले इस युद्ध में भारतीय सेना ने अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय देते हुए दुश्मन को परास्त कर तिरंगे की शान बरकरार रखी।

इस अवसर पर सैनिक पुत्र हरगोविंद बोहरा ने पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं को स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

Bकार्यक्रम में कैप्टन एन.के. पुनेठा, कैप्टन रघुवीर सिंह, सी.बी. बिष्ट, हयात सिंह बिष्ट, हयात सिंह रावत, हेमंत राय, कैप्टन जीत सिंह अधिकारी, कैप्टन अजय उप्रेती, अमर सिंह देव, तेज सिंह बिष्ट, मोहन सिंह अधिकारी सहित वीरांगनाएं चनी देवी, जानकी देवी, महेश्वरी देवी, पार्वती देवी, सुनीता देवी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शेयर करे