खबर का असर… डीएम के निर्देश पर ब्लॉक कार्यालय परिसर में फेंके 250 पौधों का रोपण किय
चम्पावत, 25 जुलाई। बाराकोट ब्लॉक परिसर में हरेला पर्व के दिन ढाई सौ से अधिक पौधों को रोपा नहीं गया । इन पौधों को परिसर में ही सूखने के लिए छोड़ दिया गया था। न्यूज़ पोर्टल और अखबार में छपी खबर का जिला अधिकारी मनीष कुमार ने संज्ञा लेते हुए तत्काल बचे हुए पौधों को लगाने के लिए खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन में ग्राम प्रधानों, वन पंचायतों और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जा रहा है।
खंड विकास अधिकारी बाराकोट अवनीश उपाध्याय ने बताया कि हरेला महोत्सव के तहत विकासखंड कार्यालय में उपलब्ध शेष लगभग 250 पौधों का शनिवार को बाराकोट वन पंचायत क्षेत्र में स्थानीय लोगों की सहभागिता से सफलतापूर्वक रोपण कराया गया। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनके संरक्षण एवं संवर्धन के माध्यम से हरित वातावरण का निर्माण करना भी है।
उन्होंने बताया कि जनसहभागिता से संचालित यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है। खंड विकास अधिकारी ने अभियान में सहयोग देने वाले ग्राम प्रधानों, वन पंचायतों और स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
#Champawat #Barakot #Harela2026 #TreePlantation #Environment #GreenUttarakhand #PushkarSinghDhami #ChampawatLive #उत्तराखंड #हरेला #वृक्षारोपण #चम्पावत

More Stories
वन दरोगा से मारपीट पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, छात्र आंदोलन के बीच लिया बड़ा फैसला
चम्पावत में केक काटकर जिम कॉर्बेट की 151वीं जयंती मनाई, विद्यार्थियों को दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश