September 10, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

चम्पावत को मिला पैरामेडिकल कॉलेज का तोहफा मुख्यमंत्री धामी ने दी बड़ी सौगात, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में अहम कदम

Dukan Ad
Dukan Ad

चम्पावत को मिला पैरामेडिकल कॉलेज का तोहफा
मुख्यमंत्री धामी ने दी बड़ी सौगात, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में अहम कदम

चम्पावत ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत जिले के दौरे के दौरान क्षेत्रवासियों को पैरामेडिकल कॉलेज की सौगात दी। उन्होंने कहा कि इससे जिले की चिकित्सा व्यवस्थाएं सुदृढ़ होंगी और स्थानीय युवाओं के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसर बढ़ेंगे।मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि जिले में पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना से न सिर्फ चम्पावत बल्कि आसपास के क्षेत्रों को भी कुशल स्वास्थ्यकर्मी मिलेंगे। इससे प्राथमिक और माध्यमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाएं और अधिक प्रभावी होंगी।मुख्यमंत्री ने बताया कि कॉलेज के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। सरकार की प्राथमिकता जनस्वास्थ्य को बेहतर बनाना है और चम्पावत को आदर्श जिला बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।श्री धामी ने कहा, “राज्य सरकार का लक्ष्य है कि पहाड़ी जिलों के युवाओं को अपने क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और रोजगार मिले। चम्पावत में पयार्मेडिकल कॉलेज की स्थापना इसी दिशा में मजबूत कदम है।

शेयर करे