September 10, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर सहकारिता मेले का किया शुभारंभ, चंपावत को दी ₹88.11 करोड़ की विकास सौगात

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज टनकपुर में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित सहकारिता मेले का विधिवत शुभारंभ किया। गांधी मैदान में फीता काटकर इस मेले का उद्घाटन करते हुए उन्होंने सहकारिता को मात्र आर्थिक व्यवस्था नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सामूहिक विकास का प्रतीक बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता आंदोलन राज्य की आर्थिक प्रगति की रीढ़ है, जिससे किसान, युवा एवं महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकते हैं।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सहकारिता विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के चार कास्तकारों को एक-एक लाख रुपये के चेक प्रदान कर प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया। दूधारू पशुपालन में लगे लाभार्थियों को भी इस राशि का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री ने उन्हें अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बनने का आह्वान किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत जनपद को कुल 88.11 करोड़ रुपये की आठ विकास योजनाओं की सौगात दी, जिनमें तीन योजनाओं का लोकार्पण और पांच योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

लोकार्पित योजनाओं में ग्राम नायकगोठ से हनुमानगढ़ी तक बने 125 मीटर के आर्च मोटर सेतु का उद्घाटन, चंपावत के आंतरिक संपर्क मार्गों का हॉट मिक्स द्वारा सुधार तथा कलेक्ट्रेट भवन का कुमाऊँनी शैली में पुनर्निर्माण प्रमुख हैं।शिलान्यास के अंतर्गत तहसील कार्यालय चंपावत भवन का निर्माण तथा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत तीन वाटरशेड विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया।

मुख्यमंत्री ने इन परियोजनाओं से क्षेत्र के संतुलित विकास, रोजगार उपलब्धि एवं ग्रामीण आजीविका में सुधार की उम्मीद जताई।कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, प्रदेश मंत्री निर्मल महरा, सतीश पांडे सुमित भाजपा के वरिष्ठ नेता जिलाधिकारी मनीष कुमार विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सहकारिता मेला एवं विकास योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सहकारी भावनाओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया।यह पहल ग्रामीण उद्यमिता को मजबूत करने और जनपद के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

 

शेयर करे