September 10, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

सिंगदा क्षेत्र में तेंदुए के आतंक से ग्रामीण दहशत में, पिंजरा लगाने की मांग तेज

Dukan Ad
Dukan Ad

सिंगदा क्षेत्र में तेंदुए के आतंक से ग्रामीण दहशत में, पिंजरा लगाने की मांग तेज

चंपावत। सिंगदा क्षेत्र में पिछले तीन-चार दिनों से तेंदुए के आतंक ने ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई बार तेंदुआ गांव के आसपास देखा गया है, जिससे ग्रामीण रात्रि को भी अपने घरों से सुरक्षित बाहर निकलने में असमर्थता महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल व्याप्त है।सिंगदा क्षेत्र के बीटीसी प्रतिनिधि पुरन सिंह सामंत ने प्रशासन और वन विभाग से निवेदन करते हुए कहा है कि क्षेत्र में तेंदुए के पकड़ने के लिए तुरंत पिंजरा लगाया जाय ।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए और शीघ्र आवश्यक कार्यवाही जरूरी है।ग्रामीण नेता ने आशंका जताई है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो तेंदुए के और हमलों का खतरा बढ़ सकता है। वन विभाग से भी क्षेत्र में सतर्कता और गश्त तेज करने की मांग की गई है ताकि ग्रामीणों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

शेयर करे